पर्यावरण संरक्षण : श्री सत्येंद्र मिश्र जी ने जन्मदिन 21 जून 2023 पर किया पौधरोपण

21 June 2023
अहिरौली बाजार
अहिरौली बाजार

पर्यावरण संरक्षण : श्री सत्येंद्र मिश्र जी ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
21 जून 2023, बुधवार

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के निमित्त चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत जवाहर नावोदय विद्यालय में काउंसलर के रूप में कार्यरत नयी दिशा परिवार के अंग श्री सत्येंद्र मिश्र जी ने मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार के परिसर में आम, आंवला व नीम के पौधों का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
   इस सुअवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश जायसवाल, श्री अश्वनी पांडेय, श्री देवानंद गौड़, श्री नित्यानंद प्रजापति, श्री चंदन प्रजापति, श्री रवि गुप्ता, श्री किशन पटेल, तानवी, तनिष्का, कुंज इत्यादि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से सत्येंद्र भैया को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।