पर्यावरण संरक्षण : सुश्री ममता कश्यप जी व श्री अश्वनी शुक्ल जी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण।
3 अगस्त 2024, शनिवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित भरौली शिव मंदिर परिसर में कसया निवासी सुश्री ममता कश्यप जी व मंगुरही निवासी श्री अश्वनी शुक्ल जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सुअवसर पर पुजारी पंडित गणेश मिश्र जी, पंडित रितेश दुबे जी, दिवाकर राव जी, सर्वेश चौहान जी, आशा कश्यप जी, आयांश कश्यप जी, रिषभ कश्यप जी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र जी, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र जी आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से ममता जी व अश्वनी जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।