पर्यावरण संरक्षण : युवा व्यवसायी श्री राहुल गुप्ता जी ने पौधरोपण संग मनाया 26 वां जन्मोत्सव।
12 अगस्त 2024, सोमवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में बुद्ध स्थली कुशीनगर के अनिरुधवा में आरएफसी रेस्टोरेंट कुशीनगर के संचालक श्री राहुल गुप्ता जी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 26 वां जन्मोत्सव मनाया और ब्रिक गार्ड से पौधे को सुरक्षित किया।
इस अवसर पर पत्रकार श्री हृदयानंद शर्मा, समाजसेवी व टूर गाइड श्री ओमप्रकाश कुशवाहा, श्री अजीत गुप्ता, श्री राहुल जायसवाल, श्री अंकुर जायसवाल, श्री आशीष, श्री हिमांशु सिंह, श्री रोहित, श्री उमेश कुशवाहा, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से राहुल जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।