पत्रकार श्री सुधीर मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(30 जून 2025, सोमवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में अमर उजाला हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार श्री सुधीर मिश्र के जन्मदिन पर रविन्द्र नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर श्री इजहार, श्री अविनाश सिंह, श्री गिरिजेश मिश्र, श्री बृजेश त्रिपाठी, श्री प्रशांत दुबे, श्री रमेश मिश्र, श्री पहलवान, श्री सोने मिश्र, श्री जितेंद्र शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
सुधीर जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।