पौधरोपण के साथ लाडले तेजस को आइजर में प्रवेश की दी गयी शुभकामनाएं।
(30 जून 2025, सोमवार)
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के डुमरी सुखाटोला निवासी पूर्व चिकित्साधिकारी डा0 मैनेजर यादव के नाती लाडले श्री तेजस यादव के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइजर) में प्रवेश के सुअवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तेजस को शुभकामनाएं दिया।
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइजर) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त संस्थान है जो विज्ञान की शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। आइजर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान में देश भर में 7 आइजर संस्थान बरहमपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति में स्थित है। इसमें प्रवेश हेतु राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आइजर एप्टीट्यूड टेस्ट (आइएटी) उत्तीर्ण करना होता है।
इस दौरान श्रीमती राजपति देवी, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 अवनीश, श्रीमती रम्भा देवी, लाडली आर्या, सुश्री ममता कश्यप, प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार चौबे, शिक्षक श्री राजेश प्रजापति, श्री द्वारिका कुशवाहा, श्री केदारनाथ यादव, श्री वशिष्ट यादव, श्री रामाश्रय सिंह, श्री रौनक सिंह, श्री संदीप कुमार यादव, श्री रवि यादव, पत्रकार श्री हृदयानंद शर्मा, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।