पौधरोपण संग महान विभूतियों एवं आमजन का मना जन्मोत्सव

02 October 2025
मुखर्जी नगर
मुखर्जी नगर

पौधरोपण संग महान विभूतियों एवं आमजन का मना जन्मोत्सव। 
(2 अक्टूबर 2025, गुरुवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित मथौली में श्री शैलेष मिश्र के आवासीय परिसर में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा के प्रधानाध्यापक श्री हरीन्द्र चौरसिया व शिवजी गहना केंद्र कसया के संचालक श्री शिव वर्मा के जन्मदिन पर नारियल, आंवला, बेल, अमरूद के पौधों का रोपण किया गया।
    इस अवसर पर श्री दिलीप सिंह, श्री कृष्ण मोहन, श्री शुभम दीक्षित, श्री नितेश मिश्र, श्री राकेश शर्मा, श्री राज कुमार सिंह, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    जन्म जयंती पर गांधी जी व शास्त्री जी को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ श्री हरीन्द्र जी व श्री शिव जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।