पितृ पक्ष महालय अमावस्या पर कुड़वा धन्नीपट्टी में हुआ पौधरोपण

21 September 2025
कुड़वा धन्नीपट्टी गांव
कुड़वा धन्नीपट्टी गांव

पितृ पक्ष महालय अमावस्या पर कुड़वा धन्नीपट्टी में हुआ पौधरोपण। 
(21 सितंबर 2025, रविवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत पितृ पक्ष की अमावस्या जिसे महालय अमावस्या भी कहते हैं के अवसर पर नयी दिशा परिवार से जुड़े मधवापुर निवासी श्री सरस्वती चतुर्वेदी के सहयोग से कुड़वा धन्नीपट्टी गांव में आम, आवंला, लिच्ची, अमरूद, नीम, अशोक आदि के पौधों का रोपण किया गया।
    इस अवसर पर पंडित श्री लल्लन पांडेय, श्रीमती कलावती देवी, पंडित श्री देवानंद पांडेय, श्रीमती मीना पांडेय, श्री शांतनु पांडेय, बाल मंडली माधवी व कृष्ण, श्री अभिषांक शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।