पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहा - 2 में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन

11 July 2025
कुशीनगर
कुशीनगर

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहा - 2 में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन। 
(11 जुलाई 2025, शुक्रवार)

    संस्थान द्वारा कसया विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहा - 2 में श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर के अधिपति डॉ0 नन्दरतन महाथेरो जी के जन्मोत्सव पर आपके सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चों को कॉपी, कलम आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ।
    इस अवसर पर डॉ0 निगम मौर्य, भंते श्री आलोक, श्री राजीव नयन द्विवेदी, प्रधानाध्यापक श्री राजेश शुक्ल, श्री सुमित त्रिपाठी, श्री अमर प्रकाश पांडेय, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री कृष्णमोहन, सुश्री प्रीति मिश्रा, सुश्री सुषमा मिश्रा, सुश्री वर्षा सिंह, श्रीमती कमलावती देवी, श्रीमती अनीता देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    भंते जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।