पूर्व माध्यमिक विद्यालय भठहीं राजा में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।
(19 जुलाई 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भठहीं राजा में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, ज्योमेट्री बॉक्स आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कुशीनगर श्री पीएन पाठक शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य गुरुवर डॉ0 दया शंकर तिवारी ने की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सुधीर राव, डॉ0 नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ0 मनोज जैन, श्रीमती कालिंदी त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ0 महेंद्र पांडेय, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि श्री रुद्र प्रकाश सिंह, नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल, ग्राम प्रधान श्री सुभाष कान्दू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राव, शिक्षक नेता श्री राजेश शुक्ल, श्री देवानंद धर दुबे, प्रधानाध्यापक श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री प्रवीण राव, श्री अमित सिंह, श्री तेज प्रताप सिंह, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री राकेश कुमार, श्रीमती समसिरा देवी, श्रीमती रमावती देवी, श्री अमिताभ त्रिपाठी, श्री पवन दुबे, श्री राजेश मद्देशिया, श्री अखिलेश चतुर्वेदी, श्री अयोध्या मिश्र, श्री अनिल प्रताप राव, श्री धीरज मिश्र, श्री सुमित राय, श्री नागेंद्र शुक्ल, श्री दिनेश तिवारी, श्री पुनीत पांडेय, श्री अनिल तिवारी, श्री संजय पांडेय, श्री कमलेश गुप्ता, श्री राम दिनेश सिंह, श्री कुलदीप सिंह, श्री अविनाश पांडेय, श्री मुरली मनोहर, श्री विपिन सिंह, श्री रितेश सिंह, श्री राजू कुमार, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।