प्राथमिक विद्यालय अहिरौली राय में विद्यार्थियों को जन सहयोग से शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।
(16 जुलाई 2025, बुधवार)
संस्थान द्वारा "पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर" की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय अहिरौली राय में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ0 दया शंकर तिवारी, वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नित्यानांद श्रीवास्तव, पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक श्री मोहम्मद नसरुद्दीन, श्री हृदयानंद पांडेय, श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री देवानंद गौड़, श्री धर्मेंद्र गौड़, श्रीमती कुलसुम बेगम, श्रीमती सीता वर्मा, श्रीमती रीमा सिंह, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, श्री रियाजुद्दीन अंसारी, श्रीमती रमावती देवी, श्रीमती सुभावती देवी, श्रीमती मीरा देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार