प्राथमिक विद्यालय अंचलपट्टी में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन

11 August 2025
प्राथमिक विद्यालय अंचलपट्टी
प्राथमिक विद्यालय अंचलपट्टी

प्राथमिक विद्यालय अंचलपट्टी में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन। 
(11 अगस्त 2025, सोमवार)

    संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में पडरौना विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय अंचलपट्टी में उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना में समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री ओम नारायण के जन्मदिन पर उनके सहयोग से विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत पीपल व पाकड़ के पौधों का रोपण भी हुआ। 
     इस अवसर पर डॉ0 शम्भू प्रसाद, प्रधानाध्यापिका श्रीमती गर्विता मल्ल, श्रीमती वंदना कुमारी, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती प्रमिला देवी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    ओम सर को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।