प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल में 2 अगस्त 2024 पर्यावरणीय गोष्ठी एवं पौधरोपण का आयोजन

02 August 2024
प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल
प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल

प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल में पर्यावरणीय गोष्ठी एवं पौधरोपण का आयोजन।
2 अगस्त 2024, शुक्रवार

   पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयासों के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला में क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया श्री जयंत सिंह राणा की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया।
   इस अवसर पर वन विभाग के एसआई श्री जलालुद्दीन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोना सिंह, श्री सत्य प्रकाश मिश्र, श्री संतोष यादव, श्रीमती विजय ललिता पाल, श्रीमती बबिता दुबे, श्रीमती किशोरी देवी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती रिंकी देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
   आयोजन में सहभागी सभी का आभार।