प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला के बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री। संस्था संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह की लाडली दिशा व दृष्टि के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 12 अगस्त 2024, सोमवार
संस्थान द्वारा जन सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी बच्चों को कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के निमित्त नयी दिशा संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह की बेटियों दिशा व दृष्टि के जन्मोत्सव पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।
इस अवसर पर इंडियन बैंक कसया के शाखा प्रबंधक श्री सौरभ सिंह, आपकी अर्धांगिनी श्रीमती अंकिता सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोना सिंह, श्रीमती संगीता राय, श्रीमती विजय ललिता पाल, श्रीमती बबिता दुबे, श्रीमती किशोरी देवी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती रिंकी देवी, संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।