प्राथमिक विद्यालय भठही बाबू पर हर्षोल्लास से डॉ0 अम्बेडकर जयंती मनाते हुये बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया

14 April 2023
प्रा0 वि0 भठही बाबू
प्रा0 वि0 भठही बाबू

प्राथमिक विद्यालय भठही बाबू पर हर्षोल्लास से डॉ0 अम्बेडकर जयंती मनाते हुये बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।
   कसया तहसील के प्राथमिक विद्यालय भठही बाबू पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने हर्षोल्लास एवं धूम धाम से भारत रत्न डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाते हुये स्मृति समारोह का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व से बच्चों व उपस्थित लोगों को अवगत कराया एवं शिक्षण सामग्री भेंट किया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चों ने पढ़ने और आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और पुष्पार्चन से हुआ। इस दौरान केक भी कटा।
   इस अवसर पर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 निगम मौर्य, एसबीएम पीजी कॉलेज फाजिलनगर के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, ग्राम प्रधान श्री सुभाष कान्दू, प्रधानाध्यापक श्री धनंजय गुप्ता, श्री प्रवीण राव, श्री संतोष गौतम, श्री कृष्णमोहन, श्री राजू कुमार, श्री बृज नारायण प्रसाद गौड़, श्री रविन्द्र कुमार टैगोर, श्री मनोज गौतम, श्री मुकेश गौतम, श्री कमल गुप्ता, श्री त्रिलोकी गुप्ता, श्रीमती संझारी देवी, श्रीमती सुभद्रा देवी, डॉ0 अभिषेक गुप्ता, श्री करन गौतम, श्री शिवम गौतम, श्री यश राव गौतम, श्री सत्यम गौतम, श्री राज गौतम, श्री दीपांशु गौतम, श्री हिमांशु गौतम, श्री शैलेन्द्र गौतम, श्री रविन्द्र गौतम, श्री राहुल निगम, श्री अजंता गौरव, श्री रामबदन प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।