प्राथमिक विद्यालय डिग्री टोला में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(12 सितंबर 2025, शुक्रवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय डिग्री टोला महुअवा कारखाना में संस्था से जुड़ी प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुसुम द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के निमित्त विद्यालय एवं कसया में पौधरोपण भी हुआ।
इस अवसर पर सुश्री मधुलिका पूजा, श्रीमती आरती दुबे, श्रीमती ममता शर्मा, श्री राधा मोहन यादव, श्रीमती कमलावती देवी, श्रीमती मंगुरा देवी, श्री अमित शर्मा, श्रीमती फौजिया परवीन, बाल मंडली अदित्रि वअमितांश, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
कुसुम मैंम को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।