प्राथमिक विद्यालय डुमरी एवं चुरामनछपरा के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित हुई

24 July 2025
चुरामनछपरा
चुरामनछपरा

प्राथमिक विद्यालय डुमरी एवं चुरामनछपरा के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित हुई।
 (24 जुलाई 2025, गुरुवार)

     संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड के ग्राम डुमरी चुरामनछपरा निवासी रहीं स्वर्गीय चंद्रमुखी देवी पत्नी स्वर्गीय कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय चुरामनछपरा में डुमरी व चुरामनछपरा के विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान आवासीय परिसर में पौधरोपण भी हुआ। 
    इस अवसर पर पुण्यात्मा के पुत्र श्री सुशील मिश्र, पौत्र वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक श्री आशुतोष मिश्र, पौत्री डा0 रागिनी मिश्रा, पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान श्री डिम्पल पांडेय, प्रधानाध्यापक चुरामनछपरा श्री धीरज मिश्र, प्रधानाध्यापक डुमरी श्री सुमित राय, श्री विजयकांत मिश्र, श्री अनिल तिवारी, श्रीमती रुखसार बानो, श्री संजय मिश्रा, श्री विपिन सिंह, श्री प्रवीण राव, श्री मुरली मनोहर, श्री शेषनाथ ओझा, श्रीमती भोजी देवी, श्री लाल बहादुर, श्री उदभावती देवी, श्रीमती मंजू देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    दादी माँ को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।