प्राथमिक विद्यालय गोबरही में विद्यार्थियों को वितरित हुई शिक्षण सामग्री

07 August 2025
प्राथमिक विद्यालय गोबरही
 प्राथमिक विद्यालय गोबरही

प्राथमिक विद्यालय गोबरही में विद्यार्थियों को वितरित हुई शिक्षण सामग्री। 
(7 अगस्त 2025, गुरुवार)

    संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में गुरुवार को हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोबरही में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
     इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि श्री रामाश्रय प्रसाद, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री शिव कुमार पांडेय, श्री सुबोध पांडेय, श्री धनंजय चतुर्वेदी, श्री अख्लाल अहमद, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि पांडेय, श्री आशुतोष पांडेय, श्री विजयकांत मिश्र, श्री अनिल तिवारी, श्री हर गोविंद राव, श्री पंजाबी प्रसाद, श्री कमलेश्वर राय, श्री प्रदीप मद्देशिया, श्रीमती मनीषा पांडेय, श्रीमती प्रेमशीला देवी, श्रीमती लखपति देवी, श्रीमती जानकी देवी, श्रीमती विद्यावती देवी, श्री सुरेंद्र कुमार, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।