प्राथमिक विद्यालय हतवाँ में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(13 अगस्त 2025, बुधवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में कसया विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय हतवाँ में वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नित्यानन्द श्रीवास्तव के जन्मदिन पर आपके सहयोग से विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं ग्राम सभा में पौधरोपण भी हुआ। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ0 दयाशंकर तिवारी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना सिंह, डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, डा0 संदीप विश्वकर्मा, सुश्री ममता कश्यप, श्री विनोद गुप्ता, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री अजय कुमार, श्री परमहंस सिंह, श्रीमती लखपाती देवी, श्रीमती किशोरी देवी, श्री इन्द्रासन, श्रीमती बबिता श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका कुशवाहा, श्री अनिल प्रसाद, श्री राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, श्री सच्चिदानंद श्रीवास्तव, श्री भोला नाथ मिश्र, श्री वीरेंद्र मिश्र, श्री अनिल कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री मुस्ताक, श्री रितेश कुमार, श्री शिवम दुबे, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
डाक्टर साहब को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर उत्तम स्वास्थ्य के साथ आपको शतायु करें।