प्राथमिक विद्यालय जाखनी में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(19 अगस्त 2025, मंगलवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, वनस्पति विज्ञान की आचार्य डॉ0 वीना कुमारी, पत्रकार श्री सतीश सिंह एवं संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय जाखनी में विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बरगद, हरसिंगार, चांदनी, कनेर, गुड़हल आदि पौधों का रोपण भी हुआ।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि श्री विजयकांत मिश्र, प्रधानाध्यापिका श्रीमती पद्मावती सिंह, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री त्रिलोक चंद्र गुप्ता, श्रीमती अनिता राय, श्री अनिल तिवारी, श्री प्रवीण राव, श्री अमित सिंह, श्री राजू कुमार, श्री रितेश सिंह, श्री धीरज मिश्र, श्री सुमित राय, श्री मुरली मनोहर, श्री हरगोविंद राव, श्री नीतीश गौड़, श्रीमती अजरा खातून, श्री दीनानाथ प्रसाद, श्रीमती दुर्गावती देवी, श्रीमती सुनीता देवी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।