प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री।
10 मई 2023, बुधवार
पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत
संस्थान द्वारा मनोविज्ञान विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के सहयोग से बुधवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा पर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक उन्नयन हेतु चलाये जा रहे "पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत" अभियान के अंतर्गत कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट किया गया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चे उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
इस सुअवसर पर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 विशेषता मिश्रा, डॉ0 गौरव तिवारी, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक श्री हरीन्द्र कुमार चौरसिया, श्रीमती स्वाती देवी, श्री राजेश शुक्ल, श्री अमर प्रकाश पांडेय, श्रीमती रश्मि यादव, श्रीमती सरिता गुप्ता, श्री धर्मेंद्र कुमार दुबे, श्रीमती दिव्या शुक्ला, श्रीमती खुशबुन नेसा, श्री जितेंद्र गुप्ता, श्रीमती आसपति देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सुशीला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।