प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में जन सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया

18 July 2025
कुरमौटा
कुरमौटा

प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में जन सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया। 
(18 जुलाई 2025, शुक्रवार)

   संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कुशीनगर श्री पीएन पाठक शामिल रहे। अध्यक्षता बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल सर ने की। 
    इस अवसर पर  प्रो0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री रुद्र प्रकाश सिंह, नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल, शिक्षक नेता श्री राजेश शुक्ल, प्रधानाध्यापक श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री कृष्णमोहन, श्रीमती आरती दुबे, श्री अमर प्रकाश पांडेय, श्री धर्मेंद्र दुबे, श्री दीनदयाल द्विवेदी, श्रीमती अनुराधा सिंह, श्रीमती हेमलता जायसवाल, श्रीमती दिव्या शुक्ला, श्रीमती आसपति देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सुशीला देवी, श्री आलोक तिवारी, श्री आद्या पांडेय, श्री राजेश राव, श्री संजीव दुबे, श्री राजेश पांडेय, श्री प्रमोद शुक्ल, श्री मृत्युंजय शुक्ल, श्री शैलेष कुमार, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।