प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं दवा वितरण का हुआ आयोजन

19 November 2025
प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द
 प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द

प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं दवा वितरण का हुआ आयोजन। 
(19 नवंबर 2025, बुधवार)

     संस्थान के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० मनोज जैन ने किया। 
     शिविर में संजीवनी हॉस्पिटल, कसया की चिकित्सकीय टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क परामर्श तथा आवश्यकता अनुसार दवाएँ प्रदान की गईं। चिकित्सा टीम में श्रीमती प्रिया पांडेय, श्रीमती संजू देवी, श्री रोशन कुमार, श्री दीपक एवं सुश्री निधि शामिल रहीं।
     इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री कृष्णमोहन, श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री हरीन्द्र कुमार चौरसिया, श्री बृजेश कुमार, श्री माया चौरसिया, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती मरियम खातून, श्रीमती नंदरानी देवी, श्रीमती आशा देवी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ० हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     आयोजन में सहभागी सभी का आभार।