प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में विद्यार्थियों को जन सहयोग से शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।
(15 जुलाई 2025, मंगलवार)
संस्थान द्वारा "पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर" की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर श्री सुरेश प्रसाद गुप्त, डॉ0 गौरव तिवारी, श्री राजेश शुक्ल, श्री हृदयानंद पांडेय, श्री हरीन्द्र चौरसिया, प्रधानाध्यापक श्री कृष्णमोहन, श्री बृजेश कुमार, श्री मदन अग्रहरि, श्रीमती माया चौरसिया, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती मरियम खातून, श्रीमती किरन मिश्रा, श्रीमती रंजना श्रीवास्तवा, श्रीमती नंदरानी श्रीवास्तवा, श्रीमती आशा देवी, श्री अमरनाथ, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।