प्राथमिक विद्यालय रावतपार में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(22 सितंबर 2025, सोमवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय रावतपार में संस्था से जुड़ी शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के निमित्त पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत संस्था सदस्य श्री ऋषिकेश शर्मा, प्रधानाध्यापक श्री मोरेंद्र कुशवाहा, श्री नेता प्रसाद, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, सुश्री मधुलिका पूजा, सुश्री कविता शर्मा जी, श्रीमती हरमती देवी, बाल मंडली रूबी, हजारा, रेहाना, अंकिता, श्रवण आदि उपस्थित रहे।
ममता मैंम को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।