प्राथमिक विद्यालय तमाशपुर में विद्यार्थियों को जन सहयोग से वितरित हुई शिक्षण सामग्री

23 July 2025
तमाशपुर
तमाशपुर

प्राथमिक विद्यालय तमाशपुर में विद्यार्थियों को जन सहयोग से वितरित हुई शिक्षण सामग्री।
(23 जुलाई 2025, बुधवार)

   संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय तमाशपुर में विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
      इस अवसर पर पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि श्री विजयकांत मिश्र, प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति पाल, श्री अनिल तिवारी, श्री साहिल बजाज, श्री जहांगीर खान, श्री विपिन सिंह, श्री गोविंद पटेल, श्री प्रवीण राव, श्री धीरज मिश्र, श्री सुमित राय, श्री रितेश सिंह, श्री मुरली मनोहर, श्रीमती प्रमिला देवी, श्रीमती बासमती देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।