प्रधानाध्यापक श्री धीरज मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(16 सितंबर 2025, मंगलवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नयी दिशा परिवार से जुड़े भाई श्री धीरज मिश्र, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय चुरामनछपरा, हाटा, कुशीनगर के जन्मदिन के सुअवसर पर कसया नगर स्थित आवासीय परिसर में पौधेरोपण हुआ।
इस अवसर पर माताजी श्रीमती नीलम देवी, पिताजी श्री राजेन्द्र मिश्र अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर, पत्नी श्रीमती सपना मिश्रा, श्री नीरज कुमार मिश्र, बाल मंडली ओजस्वी, दिव्य, शालू, राज, श्रेयस, साकेत, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
धीरज जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसती रहे।