प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण मोहन जी के जन्मदिन 25 जुलाई 2024 पर पौधरोपण बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री

25 July 2024
प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द
प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द

प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द के बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री। प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण मोहन जी के जन्मदिन पर पौधरोपण भी हुआ।
25 जुलाई 2024, गुरुवार

   संस्थान द्वारा जन सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द के बच्चों को कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल आदि भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण मोहन जी के जन्मदिन पर पौधरोपण भी हुआ
    इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री बदरुज्जमा सिद्दीकी, श्री हर गोविंद राव, श्रीमती माया चौरसिया, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती मरियम खातून, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।