प्रकाश पर्व दीपावली पर शिक्षण सामग्री भेंट कर ज्ञान का दीप जलाने का प्रयास।
4 नवंबर 2021, गुरुवार
दीपावली मिलन
संस्थान द्वारा चलाये जा रहे सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ0 अमृतांशु शुक्ल सर की अध्यक्षता में 51 नन्हें मुन्नों को शिक्षण सामग्री (कॉपी, किताब, रबर, पेंसिल, कटर) व मिष्ठान भेंट कर नयी दिशा ने मनाई दिवाली।
इस अवसर पर डॉ0 गौरव तिवारी, श्री आशुतोष मिश्र, श्री हेमंत मिश्र, श्री पिंटू मिश्र, श्री प्रमोद शुक्ल, श्री वीरेंद्र मिश्र, श्री राकेश शर्मा, श्री रमेश जायसवाल, श्री देवानंद गोंड़, श्री नीतीश गोंड़, श्री इन्द्र मिश्र सहित नन्हे मुन्ने बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
सभी को प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।