रक्तदान कर पूज्य भदन्त ज्ञानेश्वर जी को दी गयी श्रद्धांजलि।
(12 नवंबर 2025, बुधवार)
बौद्ध धर्म गुरु पूज्य भदन्त ज्ञानेश्वर महास्थविर जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप बुद्ध पी.जी. कॉलेज, कुशीनगर में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में रक्तवीरों ने रक्तदान के माध्यम से भंते जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने जिला चिकित्सालय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इन रक्तवीरों में प्राचार्य प्रो0 विनोद मोहन मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, प्रो0 गौरव तिवारी, प्रो0 वीरेंद्र कुमार, डॉ0 निगम मौर्य, कु0 अर्चना गिरी, कु0 अनुराधा पटेल, श्री विनीत कुमार शुक्ल, श्री विवेक चंद्र, कु0 डाली राव, कु0 साधना चौहान, डॉ0 सुबोध गौतम, सीए श्री अंजनी नंदन सिंह, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री अफजल अली, श्री नागेंद्र सिंह, श्री संजीव सिंह, कु0 सोनाली गौड़ तथा संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने अपना रक्त समूह परीक्षण भी कराया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो0 विनोद मोहन मिश्र ने फीता काटकर किया। रक्त संग्रह का कार्य कुशीनगर एवं गोरखपुर के सरकारी ब्लड बैंक टीमों द्वारा संपन्न हुआ, जिनमें डा0 सिद्धार्थ सिंह, श्री एजाज अहमद, श्री अश्वनी मणि त्रिपाठी, श्री हृदयेश यादव, श्री राकेश मिश्र, श्री दिलीप उपाध्याय, श्री नीतीश कुमार एवं श्री सुरेंद्र यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, भंते डॉ0 नंद रतन, पूर्व विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ0 सौरभ द्विवेदी, श्री सत्यजीत सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक गण, कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
पूज्य भंते जी को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ रक्तवीरों को वंदन-अभिनंदन और सभी सहयोगियों को हार्दिक आभार