सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीमती दिशा श्रीवास्तवा के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

13 June 2025
कसया
कसया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीमती दिशा श्रीवास्तवा के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(13 जून 2025, शुक्रवार)

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीमती दिशा श्रीवास्तवा ने अपने पति आईआईटियन श्री अंकित श्रीवास्तव एवं परिजनों के साथ कसया नगर स्थित आवासीय परिसर में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
   इस अवसर पर इग्नाइट क्लासेज के डायरेक्टर अधिवक्ता श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती शशिबाला श्रीवास्तवा, श्रीमती साहबजादी श्रीवास्तवा, कुमारी आँचल श्रीवास्तवा, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से दिशा जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।