संस्था का प्रयास : 13 महिलाएं अंगूठा छाप के अभिशाप से हुईं मुक्त, साक्षर महिलाओं का हुआ सम्मान।
(8 सितंबर 2025, सोमवार)
राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा हाटा विकास खण्ड के भठही बाबू ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भठही राजा में संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में "साक्षरता : संकोच से सम्मान की ओर" कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के प्रयास से साक्षर हुई 13 महिलाओं को कलम, कॉपी और साड़ी एवं साक्षर बनाने वाले बच्चों को मेडल भेंट कर अभिनंदन किया गया। सम्मान पाकर महिलाएं खुशी से भावुक नजर आईं। कार्यक्रम के आयोजन में क़्वालिटी टीवीएस पडरौना का विशेष सहयोग रहा। साक्षर बनी महिलाओं में श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती सुधा देवी, श्रीमती कुसुमावती देवी, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती गुंजा देवी, श्रीमती संध्या देवी, श्रीमती स्नेहलता देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती मनोज देवी शामिल रहीं।
साक्षर कुशीनगर हेतु संस्थान द्वारा हर हाथ कलम अभियान चलाकर प्रयास किया जाता है कि पढ़े लिखे लोग अपने घर के अनपढ़ लोगों को साक्षर करें। इस क्रम में विद्यालय के बच्चों को स्लेट, चॉक, किताब आदि भेंट कर परिजनों को साक्षर बनाने हेतु प्रेरित किया गया था। मुहिम सफल रही और गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपने बच्चों के सहयोग से अंगूठा छाप/ अनपढ़ कहलाने के अभिशाप से मुक्त हुई हैं।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रो0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 सत्य प्रकाश, डॉ0 विशेषता मिश्रा, श्री प्रवीण राव , श्री अमित सिंह, श्री हृदयानंद पांडेय, श्री विनय शर्मा, श्री अभिषांक शर्मा, श्री अरबाज खान, श्री धीरज मिश्र, श्री तेज प्रताप सिंह, श्री वीरेंद्र गुप्त, श्री राजू कुमार, श्री धनंजय गुप्ता, श्री विनीत शुक्ल, उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।