संविलियन विद्यालय खड्डा में विद्यार्थियों को वितरित हुई शिक्षण सामग्री।
(22 अगस्त 2025, शुक्रवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित संविलियन विद्यालय खड्डा में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर लोनिवि में ठेकेदार समाजसेवी श्री धनंजय तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि श्री विजयकांत मिश्र, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती अजरा खातून, श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री मुरली मनोहर, श्रीमती श्वेता राय, श्रीमती पद्मावती सिंह, श्री धीरज मिश्र, श्री सुमित राय, श्री धनंजय गुप्ता, श्री दीनानाथ प्रसाद, श्री अभिषेक यादव, श्री रामवृक्ष प्रसाद, श्रीमती संजू देवी, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती सुनैना यादव, श्रीमती भुखली देवी, श्रीमती लाखपति देवी, श्री ब्यास यादव, श्री राजू कुमार, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।