संविलियन विद्यालय लोहेपार में हुआ पौधरोपण।
(4 जुलाई 2025, शुक्रवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मथौली बाजार स्थित संविलियन विद्यालय लोहेपार के परिसर में बच्चों को पौधों की महत्ता से अवगत कराते हुए बरगद, गुलमोहर, नीम, हरसिंगार, बॉटल ब्रश आदि पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नवरंग सिंह, प्रतिनिधि श्री मनीष सिंह, श्री भगत जी, प्रधानाध्यापक श्री तेज प्रताप सिंह, श्री मयंक सिंह, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती रागिनी सिंह, श्रीमती कुसमावती देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्री मोनू, श्री नरसिंह, श्री साहनी, श्री रामू, श्री मुरारी, श्री श्रीराम, श्री सत्यजीत सिंह, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।