शहीद स्मारक पार्क कसया में दीपदान कर कारगिल शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।
(26 जुलाई 2025, शनिवार)
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क में कारगिल शहीदों की स्मृति में अनवरत 19 वें वर्ष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कारगिल शहीद अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से पार्क गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का प्रारम्भ शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं समापन मौन श्रद्धांजलि व राष्ट्रगान के साथ हुआ। कसया नगर में स्थापित शहीद अमिय त्रिपाठी जी की प्रतिमा, गांधी जी की प्रतिमा एवं चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा के समक्ष भी दीपदान हुआ।
कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य गुरुवर डॉ0 दया शंकर तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुशीनगर श्री राकेश जायसवाल, डॉ0 रामानुज द्विवेदी, सभाषद श्री राजेश मद्देशिया, श्री मनीष मिश्र, श्री मिथिलेश शर्मा, श्री विनय राव, श्री सोनू तिवारी, श्री ओम प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री हृदयानंद पांडेय, श्री रवि शंकर राव, श्रीमती नीलम त्रिपाठी, लाडली ख्याति त्रिपाठी, सुश्री मधुलिका पूजा, सुश्री ममता कश्यप, श्री राजेश गुप्ता, श्री ध्रुव मद्देशिया, श्री आशुतोष मिश्र, श्री शैलेष कुमार, श्री नागेंद्र तिवारी, श्री अभिषांक शर्मा, श्रीमती आरती दुबे, श्री अमिय कुमार, श्री राहुल देव पांडेय, श्री राजेश राव, श्री कृष्णमोहन, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री पवन दुबे, श्री हेमंत मिश्र, डॉ0 विश्वम्भर नाथ प्रजापति, श्री जितेंद्र राव, श्री उमेश गुप्ता, श्री राजू जायसवाल, श्री रंजीत राय, श्री अजय द्विवेदी, श्री दिलीप चौरसिया, श्री अमितांश, कु0 अदित्रि, श्री कन्हैया, बीके स्मिता जी, बीके मीरा जी, बीके नीतू जी, बीके मनीषा जी, डा0 संदीप विश्वकर्मा, श्री सरफराज शाह, श्री संतोष पटेल, श्री राजकुमार गौड़, श्री अविनाश शुक्ल, श्री दिलीप सिंह, श्री राजेश शुक्ल, श्री सुनील मद्देशिया, श्री मनोज मद्देशिया, श्री रोहित कुमार, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार