शिक्षक एवं भाजपा नेता श्री सुमित त्रिपाठी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(21 जून 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में शिक्षक एवं भाजपा नेता श्री सुमित त्रिपाठी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित भरौली शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आपने संस्था को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों को गतिमान बनाये रखने हेतु आर्थिक सहयोग भी भेंट किया।
इस सुअवसर पर सुश्री ममता कश्यप, श्री राजीव राव, श्री रजनीश मिश्र, श्री अविनाश गौड़, श्री विनोद यादव, श्री किशन, श्रीमती लक्ष्मीना देवी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से आपको जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वरीय कृपा बनी रहे।