शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता जी के जन्मोत्सव पर पौधरोपण का आयोजन।
25 मई 2023, गुरुवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के निमित्त चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता जी के जन्मोत्सव पर परिजनों ने कसया में पौधरोपण किया। इस अवसर पर श्री अथर्व गुप्ता, श्रीमती अनुपमा गुप्ता, श्री उत्कर्ष गुप्ता, डा0 अनामिका गुप्ता, सुश्री मधुलिका पूजा इत्यादि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से अरुणिमा जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।