शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

25 May 2025
फाजिलनगर
फाजिलनगर

शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(25 मई 2025, रविवार)

   संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौराखोर की शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के जन्मोत्सव पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित वीर सावरकर नगर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट स्टेप प्री स्कूल की संचालिका श्रीमती फौजिया परवीन, सुश्री मधुलिका पूजा, सुश्री अर्चिता गुप्ता, श्री नितेश श्रीवास्तव, श्री अवधेश गुप्ता, श्री श्रीकांत गुप्ता, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से अरुणिमा जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।