शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा यादव ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण।
(12 दिसम्बर 2025, शुक्रवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरूवलिया महुवारी की शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा यादव ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री नीरज कुशवाहा, सुश्री मधुलिका पूजा, श्री अम्बरीष त्रिपाठी, बाल मंडली सलोनी, रिया, चंदन, आतिफ, अमृता, नीलू, संजना, अमित, सत्यम, सुमित, सरफराज, आशीष, पवन, निहारिका, चांदनी, शीतल, मधु आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से प्रतिभा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं व बधाई।