पर्यावरण संरक्षण : शिक्षिका श्रीमती प्रीति पांडेय ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
(1 फरवरी 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौराखोर में शिक्षिका श्रीमती प्रीति पांडेय के जन्मदिन के सुअवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें घर पर पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती इंद्रावती देवी, श्रीमती नयनतारा सिंह, श्री नयनपति सिंह, श्री जमील अहमद, सुश्री मधुलिका पूजा, श्रीमती द्रोपती देवी, श्री शकुंतला देवी, श्रीमती मनीषा देवी आदि शामिल रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से प्रीति मैंम को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।