शिव मंदिर परिसर अहिरौली बाजार में हुआ वृहद पौधरोपण। (24 जून 2025, मंगलवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत हाटा विकास खण्ड के अहिरौली बाजार चौराहे पर स्थित मंदिर परिसर में 97 पौधों के साथ वृहद पौधरोपण किया गया। इन पौधों में पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, आम, आंवला, बेल, कटहल, महोगनी, अशोक, गुलमोहर, शमी, बॉटल ब्रश, रबर सहित विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे रोपित किये गये।
कार्यक्रम पूर्व प्राचार्य गुरुवर डॉ0 दया शंकर तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्री शिव कुमार पांडेय, श्री राज मंगल वर्मा, श्री सुशील मिश्र, श्री मजीबुल्लाह राही, श्री शम्भू राव, श्री अभिषांक शर्मा, सुश्री ममता कश्यप, श्रीमती आरती दुबे, श्रीमती नीलम त्रिपाठी, सुश्री मधुलिका पूजा, पुजारी श्री उपेंद्र मिश्र, श्री अशोक कुमार, श्री दीनानाथ ओझा, श्री संदीप जायसवाल, श्री अमर गुप्ता, श्री राजेश प्रताप राव, श्री नीतीश गौड़, श्री पवन दुबे, श्री हेमंत मिश्र, श्री निशांत मिश्र, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री जय प्रकाश वर्मा, श्री सुधाकर कुमार, श्री देवानंद गौड़, श्री दुर्गेश जायसवाल, श्री अजय जायसवाल, श्री खुर्शीद आलम, श्री संजय पांडेय, श्री अयूब खान, श्री हर गोविंद राव, श्री स्वामी नाथ चौधरी, श्री ऋषिकेश पटेल, श्री प्रमोद राय, श्री ऋषभ राव, श्री धर्मेंद्र गौड़, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष, बच्चे उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।