पर्यावरण संरक्षण : श्री बबलू राय जी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(22 फरवरी 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को गति देते हुए विद्यावती देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तमकुही राज में शिक्षक श्री राणा प्रताप मिश्र के संयोजन में महाविद्यालय परिवार ने प्रबंधक श्री बबलू राय के 49 वें जन्मदिन के अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, शोभकार, छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण से मुक्ति हेतु पौधे लगाने और बचाने हेतु प्रेरित भी किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध तंत्र के उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र यादव, श्री संदीप सिंह, डॉ0 सुनील सिंह, श्री पप्पू गुप्ता, श्री प्रभु प्रसाद, निशा खरवार जी, डॉ0 मीना राय, सीखा राय जी, श्री मणि पुष्पक पाण्डेय, श्री सुधाकर राय, श्री गुड्डू राय, किरन सिंह जी, सुप्रिया यादव जी, श्री मार्कण्डेय सिंह, श्री अरविन्द यादव, श्री पवन वर्मा, श्री हर्षित राय, श्री सुनील गुप्ता, श्री राधेश्याम त्यागी आदि उपस्थित रहे।
श्री बबलू राय सर नयी दिशा परिवार से भी जुड़े हैं। आपका प्यार हम सबको प्राप्त होता रहता है। परिवार की तरफ से आपको जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं।