श्री गौरव स्वरूप श्रीवास्तव के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

31 August 2025
श्रीरामजानकी मंदिर मठ
श्रीरामजानकी मंदिर मठ

श्री गौरव स्वरूप श्रीवास्तव के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(31 अगस्त 2025, रविवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता श्री त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती शांति श्रीवास्तवा के साथ अनुज पुत्र श्री गौरव स्वरूप श्रीवास्तव के जन्मदिन पर कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ के परिसर में मौलश्री, गुलमोहर, आंवला के पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए ठाकुर जी से पुत्र के दीर्घायु एवं स्वस्थ, सुखद जीवन की मंगल कामना की।
    इस अवसर पर महंत श्री त्रिभुवन शरण दास जी, पुजारी श्री देव नारायण शरण जी, सुश्री पूजा, श्री रवि प्रताप सिंह, श्री मनीष चौरसिया, सुश्री ममता कश्यप, श्री दिव्यांशु सिंह, श्री शैलेष मिश्र, श्री संजीव तिवारी, श्री प्रमोद कन्नौजिया, श्री अमित शर्मा, श्री राज कुमार, श्री अमित सोनी, श्री अभिनयु जायसवाल, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    नयी दिशा परिवार की तरफ से गौरव जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वरीय कृपा बरसती रहे।