श्री गौतम मुनि पांडेय के जन्मोत्सव पर माताओं को भेंट हुआ कम्बल

21 December 2025
भठही बाबू
भठही बाबू

श्री गौतम मुनि पांडेय के जन्मोत्सव पर माताओं को भेंट हुआ कम्बल। 
(21 दिसम्बर 2025, रविवार)

     संस्थान के तत्वावधान में हाटा विकास खण्ड स्थित भठही बाबू ग्राम में ठंड से बचाव के लिए माताओं हेतु कंबल भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम कुशीनगर जनपद निवासी वर्तमान में लखनऊ रह रहे, श्री गौतम मुनि पांडेय के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित न हो सकी माताओं के लिए उनके परिवारजनों, बच्चों एवं पुरुष सदस्यों के माध्यम से कंबल उनके घर तक पहुँचाए गए। 
       कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री सुभाष कान्दू, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सतवंत यादव, श्री सुभाष मिश्र, श्री चंद्रभूषण मिश्र, श्री हरीन्द्र मिश्र, श्री हेमंत मिश्र, श्री पेशकार गौड़, श्री कन्हैया मिश्र, श्री हरीन्द्र यादव, संस्था के सचिव डॉ० हरिओम मिश्र सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    श्री गौतम जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाओं के साथ पुनीत कार्य में सहभागिता हेतु आभार।