श्री हेमंत मिश्र जी व श्रीमती पूजा मिश्रा जी ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण।
12 जून 2023, सोमवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू में सेना से सेवानिवृत्त भैया श्री हेमंत मिश्र जी ने अपनी अर्धांगिनी भाभी श्रीमती पूजा मिश्रा जी के साथ 18 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर मित्रों व शुभचिन्तकों के साथ फलदार, शोभाकार व छायादार पौधों का रोपण किया।
इस सुअवसर पर श्रीमती पद्मावती देवी, श्री नरेंद्र मिश्र, श्री सुभाष मिश्र, श्री चंद्रभूषण मिश्र, श्री आशुतोष मिश्र, श्री राजू मिश्र, श्री कन्हैया मिश्र, श्री आदर्श मिश्र, कु0 रिया मिश्रा, कु0 अनन्या मिश्रा, श्री कृष्णमोहन, श्री हरेंद्र यादव, श्री जयराम पटेल, श्री हर गोविंद राव, श्री अनिल तिवारी, श्री सोनू राव, श्री शम्भू शरण मिश्र, श्री निशांत मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
भैया-भाभी को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाएं, महादेव की कृपा आप दोनों पर बनी रहे। आयोजन में सहभागी सभी का आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।