एकडेरवा की माटी के लाल श्री कामोद दुबे जी के सहयोग से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा के बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री।
29 जुलाई 2024, सोमवार
संस्थान द्वारा जन सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा के बच्चों को यहाँ के मूल निवासी वर्तमान में मुंबई में कार्यरत श्री कामोद दुबे जी के सहयोग से कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल आदि भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम आपके पिताजी श्री नंदकेश्वर दुबे जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती अंकिता पांडेय, श्रीमती गीता यादव, श्रीमती रीता जायसवाल, श्रीमती उर्मिला दुबे, श्रीमती चंद्रावती देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती माया देवी, श्रीमती कांति देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
अपनी माटी के प्रति समर्पण हेतु श्री कामोद जी का अभिनंदन एवं आयोजन में सहभागी सभी का आभार।