श्री कृष्णमोहन, श्री शैलेष कुमार, श्री लक्ष्य जायसवाल, श्री सुनील मिश्र एवं श्रीमती सीमा मल्ल के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

25 July 2025
नरकटिया खुर्द
नरकटिया खुर्द

श्री कृष्णमोहन, श्री शैलेष कुमार, श्री लक्ष्य जायसवाल, श्री सुनील मिश्र एवं श्रीमती सीमा मल्ल के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(25 जुलाई 2025, शुक्रवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में बीआरसी परिसर कसया में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द श्री कृष्णमोहन, एआरपी श्री शैलेष कुमार, संजीव फार्मेसी कसया के श्री लक्ष्य जायसवाल, लोकप्रिय गायक श्री सुनील मिश्र एवं कसया की बेटी श्रीमती सीमा मल्ल के जन्मदिन पर हरसिंगार, बॉटल ब्रश, नीम, चांदनी आदि पौधों का रोपण कर परिसर को हरा भरा करने का प्रयास किया गया।
     इस सुअवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री बृज नारायण गोंड, श्री संजय यादव, श्री आशुतोष दुबे, श्रीमती आरती दुबे, श्री अमीरुल हक, श्री इकबाल हुसैन, श्री धर्मेन्द्र गोंड, श्री अमित राय, श्री सुधीर राय, श्री सुशील शर्मा, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    जन्मदिन वाले सज्जनों को अनंत बधाई व शुभकामनाएं। आपके जीवन में मंगल ही मंगल हो। आयोजन में सहभागी सभी का आभार।