श्री प्रमोद सिंह ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण।
(23 जून 2025, सोमवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में श्री प्रमोद सिंह, इम्पीरियल होटल कुशीनगर ने जन्मदिन के सुअवसर पर कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान आपने संस्था के पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए वार्षिक सदस्यता शुल्क के साथ औपचारिक रूप से संस्था की सदस्यता भी ग्रहण किया।
इस सुअवसर पर महंत जी श्री त्रिभुवन शरण दास जी, पुजारी जी श्री देव नारायण शरण जी, श्री प्रभात त्रिपाठी, श्री असर्फी, श्री मनीष चौरसिया, श्री विजय चौरसिया, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
प्रमोद जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाओं के साथ नयी दिशा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन।