श्री राजेश शुक्ल, लाडली अवनि, श्री शुभम मिश्र के जन्मोत्सव एवं स्व0 दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण।
(9 दिसम्बर 2024, सोमवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न अवसरों पर लोगों से कराए जा रहे पौधरोपण के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पकवाइनार भरटोली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश शुक्ल, सीएचसी कसया के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक श्री आशुतोष मिश्र की बिटिया लाडली अवनि व ट्रेनी फार्मासिष्ट श्री शुभम मिश्र के जन्मदिन एवं हाटा विकास खण्ड के डुमरी चुरामनछपरा निवासी, नयी दिशा परिवार के अंग बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में कार्यरत श्री अमित नारायण मिश्र के पिताजी स्व0 दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की चौथी पुण्यतिथि पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री कृष्णमोहन, श्री अमर प्रकाश पांडेय, श्री आलोक तिवारी, श्रीमती कांति देवी, श्रीमती रीता देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से जन्मोत्सव मना रहे तीनों सज्जनों को शुभकामनाएं एवं वकील साहब को पुण्यतिथि पर सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।