श्री राजेश तिवारी जी व श्रीमती सरिता तिवारी जी ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण।
2 जून 2023, शुक्रवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में तमकुही ब्लॉक के ग्राम सभा चंद्रौटा निवासी शिक्षक श्री राजेश तिवारी जी, मण्डल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती सरिता तिवारी जी संग 18वीं वैवाहिक वर्षगांठ के सुअवसर पर आवासीय परिसर में फलदार पौधों का रोपण करते हुये पौधों हेतु 1100₹ का प्यार भेंट किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, श्री हरीन्द्र कुमार चौरसिया, श्री संजय यादव, श्री रवि तिवारी, श्री वेद प्रकाश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से भैया-भाभी को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।