श्री ऋषिकेश मद्देशिया जी ने जन्मोत्सव पर पौधरोपण के साथ शिक्षण सामग्री वितरित किया।
(10 जुलाई 2025, गुरुवार)
पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को गति देते हुए विशुनपुरा विकास खण्ड स्थित माधोपुर गौजही निवासी श्री ऋषिकेश मद्देशिया जी ने जन्मदिन के सुअवसर पर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर गौजही में बच्चों के साथ पौधरोपण किया एवं उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर अपनी खुशियां साझा की।
इस सुअवसर पर प्रधानाध्यापक रविन्द्र नाथ जी, रानी सिंह जी, शारदा सिंह जी, रेनू मद्देशिया जी, इरफान अहमद जी, अवधेश कुमार जी, पूजा रानी जी आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से ऋषिकेश जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं पुनीत कार्य हेतु आभार।